मिर्जापुर, जनवरी 26 -- राजगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समुदवा गांव में रविवार को धान की कुटाई मशीन के साफ्ट में अधेड़ के गले रुमाल फंस गया। गला कसने से अधेड़ की जान चली गई। वह धान की कुटाई का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समुदवा गांव निवासी 50 वर्षीय महानन्द ट्रैक्टर पर धान कुटाई की मशीन लगाकर गांव-गांव घूमकर धान की दराई का काम करता था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे वह ट्रैक्टर और मशीन लेकर कुसुमी गांव में जंग बहादुर के घर पहुंचे। उनके धान की दराई करा रहे थे। जैसे ही वह धान की बोरी उठाकर मशीन में डालने लगे। उसी समय महानंद के गले में लटक रहा रुमाल मशीन के साफ्ट में फंस गया। मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उतने देर में गमछा लिपटने से उनका गला कस गया। लोगों ने दौड़कर मशीन को बंद किया, लेकिन तब तक उनकी...