महाराजगंज, नवम्बर 10 -- चिउटहां, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा क्षेत्र के बरवा कला में धान की खेती में श्रम और पानी की बचत के साथ अधिक उत्पादन देने वाली यंत्रीकृत डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) तकनीक बोई गई धान की फसल को किसानों को दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। इस तकनीक का फायदा देख किसानों ने खुशी जताया। बरवा कलां गांव में शनिवार को आयोजित सार्वजनिक फसल कटाई कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र, वाराणसी ने इस तकनीक कीप्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बताया गया कि गोरखपुर एवं वाराणसी मंडलों के आठ जिलों में 200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में डीएसआर तकनीक का प्रदर्शन किया गया है। इससे धान की खेती में पानी की बचत, श्रम की कमी और गेहूं की समय पर बुवाई में आसानी हुई है। बरवा कलां स्थित जरावती देवी कृषि सेवा संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.