लखीसराय, अप्रैल 22 -- कजरा, एक संवाददाता। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रबी की फसलों की कटाई करने के बाद किसानों के खेत खाली हो जाते हैं। ऐसे में खाली खेतों में किसान कुछ दिनों में तैयार होने वाली फसल लगाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में मक्का की खेती करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। बता दें कि धान की रोपाई में अभी समय है, इस बीच मक्का की फसल किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। मक्का की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह फसल केवल 90 से 95 दिनों में तैयार हो जाती है और इसमें लागत भी कम आती है। किसान मक्का का उपयोग मुर्गी दाने, भुट्टे और हरे चारे के लिए कर सकते हैं। यह साठा धान की तुलना में भी बेहतर है, क्योंकि इसमें पानी की खपत कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.