पटना, जुलाई 25 -- राज्य में इस वर्ष 25 जुलाई तक धान की रोपनी पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। खरीफ मक्का की बुआई में भी 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक 17 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी का कार्य तथा 2 लाख हेक्टेयर में मक्का लगाने का कार्य हो चुका है। कृषि विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को सभी जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ धान रोपनी की समीक्षा की। प्रधान सचिव ने धान और मक्का की रोपनी, वर्षापात की स्थिति, बीज वितरण तथा उर्वरकों की आपूर्ति एवं भंडारण की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रोपनी कार्य पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इस पर प्रधान सचिव ने कहा कि राज्य में 1 जून से 25 जुलाई तक औसतन 248.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 13 जिलों में अल्प वर्षा, 16 जिलों में कम वर्षा, 8 जिलों में सामान्य तथा एक जिले में सामान्य से ...