भभुआ, जून 24 -- किसान धान की रोपनी के लिए मोतिहारी व समस्तीपुर से लाते हैं मजदूर रोहिणी नक्षत्र में बीज डालने वाले किसानों ने शुरू किया रोपनी का कार्य (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले के किसानों ने खरीफ फसल की खेती का कार्य प्रारंभ कर दिया है। झमाझम बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपनी के लिए खेतों की जुताई शुरू की है। कुछ किसान स्थानीय मजदूरों से धान की रोपनी करा रहे हैं तो कुछ किसान कृषि मजदूरों की तालाश में बाहर निकल गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे शहर के सोनहन बस पड़ाव के पास मिले किसन राजेन्द्र सिंह, छन्नू शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग धान की रोपनी के लिए कृषि मजदूरों की तलाश में मोतिहारी व समस्तीपुर जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के अंतिम दौर में धान का बिचड़ा डाला था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.