संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की गर्मी किसानों को परेशान कर रही है। अब किसान अपनी फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से किसानों ने धान की फसलों की सिंचाई करनी शुरू कर दी है। वातावरण आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से निकली चटख धूप ने लोगों को परेशान करती रही। उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपकता रहा। शरीर से निकल रहे पसीने से समूचा बदन चिपचिपा बना हुआ है। लोगों को न तो घर में राहत मिल रही और न ही घर के बाहर। गर्मी की वजह से फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोग धान की फसल बचाने के लिए सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। पंपसेट से धान की सिंचाई कर रहे हैं। किसान इस ...