बदायूं, अक्टूबर 13 -- बदायूं, संवाददाता। खेत पर धान की फसल काट रहे किसान किसान की मौत रविवार को जहरीले कीडे के काटने से मौत हो गई। किसान की मौत बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र, अहमदनगर रूखाडा गांव का है। यहां के रहने वाले किसान राम किशन मिश्रा, 53 वर्ष, पुत्र उदय राम मिश्रा, गांव में बने अपने ट्यूबवेल पर रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे। रविवार सुबह वे धान की फसल काट रहे थे तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उन्हें पहले म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, और हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राम किशन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया और उनके शव को...