कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- दोआबा में इस बार जून के आखिरी सप्ताह से अच्छी बारिश होने से धान की खेती के लिए वरदान साबित होती दिख रही है। फसलों में निकल रही धान की लंबी व स्वस्थ बालियां देख दोआबा के अन्नदाता गदगद हैं। उनका मानना है कि बालियों में रोग व कीट नहीं लगे तो किसानों को अच्छा मुनाफ होगा। जिलेभर के किसानों को इस बार खरीफ की प्रमुख फसल धान की खेती लगभग 69 हजार हेक्टेयर में की है। धान की अगेती खेती करने वाले किसानों ने 15 जून से ही अपने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी थी। लेकिन जून के आखिरी सप्ताह लगते ही बारिश शुरू होने पर रोपाई ने तेजी पकड़ लिया था। इसके बाद दो-चार दिन के अंतराल पर जुलाई व अगस्त महीने में जिलेभर में बारिश होती रही। इसके चलते किसानों को इस फसलों की सिंचाई की समस्या से नहीं जूझना पड़ा। यूं कहें कि धान की खेती में सिंचाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.