बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की घटना फोटो : हिलसा01-हिलसा के अकबरपुर गांव में सोमवार को धू-धू कर जलती धान की पुंज। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अकबरपुर गांव में रविवार की रात खलिहान में रखी धान की पुंज में अचानक आग लग गई। घटना में करीब एक एकड़ की धान की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। किसान को लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अलख निरंजन चौधरी के खलिहान में पुंज लगी थी। सोमवार की सुबह अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उससे पहले फसल पूरी तरह से जल गयी थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को गांव में तिलक समारोह में पटाखे छोड़े गये थे। पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। पीड़ित ने प्रशासन से मु...