अमरोहा, सितम्बर 28 -- धान की पराली व गन्ने की पत्ती जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन गंभीर हुआ है। शनिवार को डीएम निधि गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक ली। निर्देश दिए की कृषि विभाग, राजस्व विभाग, गन्ना विभाग सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी धान की पराली व गन्ने की पत्ती जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों को जागरूक करें। धान की पराली जाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराएं। जन जागरूकता फैलाएं और धान की पराली व गन्ने की पत्ती, कूड़ा करकट जलने से बचाएं। कोई भी कंबाइन यदि बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के पाई जाती है तो कृषि विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी संबंधित थानाध्यक्ष से संपर्क कर कंबाइन को स्विच करना सुनिश्चित करेंगे। गन्ना विभाग तथा चीनी मिलों के भी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में पराली एवं गन्ने की पत्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.