मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- मीनापुर। प्रखंड में धान की खरीदी नहीं होने से किसान परेशान हैं। झिटकहियां के किसान किशोर कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मिलर धान नहीं ले रहा है। दूसरी ओर सहकारिता पदाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि एसएफसी का पिछले वर्ष का पैक्स के यहां पैसा बकाया है। राशि आवंटन के बाद धान की खरीद में तेजी आएगी। अभी तक मात्र 48.22 एमटी धान की खरीद हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.