रिषिकेष, अक्टूबर 11 -- डोईवाला क्षेत्र के किसानों ने इस वर्ष की धान की फसल की कटाई शुरू कर दी है। मौसम साफ होने और फसल सूखने के बाद खेतों में किसान और मजदूर जुट गए हैं। इस साल बरसात के कारण कुछ खेतों में फसल प्रभावित हुई, लेकिन अधिकांश खेतों में धान अच्छी स्थिति में है। क्षेत्र के किस अमित वर्मा ने बताया कि बरसात से नुकसान के बावजूद कटाई का उत्साह कम नहीं हुआ। किसान मेहनत और सही प्रबंधन के चलते उम्मीद कर रहे हैं कि फसल का उत्पादन पिछले सालों से बेहतर होगा। किसान सुरेंद्र राणा ने कहा कि बरसात से नुकसान जरूर हुआ, लेकिन मेहनत और सही प्रबंधन के कारण अब फसल काटने का समय आया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अच्छी पैदावार मिलेगी। कटाई का यह समय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। किसान पुनीत लोधी ने कहा कि मौसम साफ होने और सूरज की किरणों से खेतों में धान स...