मधुबनी, जुलाई 16 -- झंझारपुर। झंझारपुर के कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत, परिसर में मंगलवार को कृषक प्रशिक्षण सह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुसूचित जनजाति की कृषक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य खरीफ सीज़न में धान की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाना है, जिससे उनकी उपज में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. एस. के. गंगवार ने की। केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. राहुल सिंह राजपुत ने बताया कि यह विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति की महिला किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मुख्य जोर धान की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रारंभिक चरण से ही सही फसल प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन और कीट-व्याधि नियंत्रण पर था। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.