जमुई, जून 21 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि मानसून के दस्तक के बाद जिले के किसान खेतों में धान का बिचड़ा गिराने में जुट गए हैं। गुरुवार व शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से खेतों में नमी आ गई है। जिससे किसान अपने खेतों की जुताई के साथ-साथ धान का बिचड़ा गिराने में लग गए हैं। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बारिश की वजह से किसान विभिन्न किस्मों के धान का बिचड़ा गिराने में जुट गए हैं। उधर, अनुदानित दर पर मिलने वाले बिचड़े को लेकर किसानों की कृषि कार्यालय तथा दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। बारिश होने से खेतों में नमी होने के साथ साथ तापमान में भी गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेट से आया मानसून मानसून लेट से आने की वजह से धान का बिचड़ा गिराने का समय काफी बीत चुका है, जिससे धान की फसल एक माह पीछे हो जायेगा। किस...