गिरडीह, जून 30 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पलौंजिया में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्ष से 13 महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, बाल गोविन्द महतो, युगल महतो वगैरह व महावीर महतो, बालदेव महतो के बीच जमीन विवाद चल रहा है। रविवार को धान का बिचड़ा लगाने के क्रम में दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से देवंती देवी, रेखा कुमारी, मीना देवी, गिरजवती देवी, रीनावती देवी, सीमा कुमारी एवं दूसरे पक्ष से फूलमती देवी, रेशमा देवी, गिरजा देवी, कविता देवी, किरण देवी, अनिता भारती, सुधा देवी घायल हो गई है। सभी का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ताजउद्दीन ने किया है। गम्भीर रूप से घायल दो महिला रेखा कुमारी व मीना देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.