गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले हफ्ते की तरह ही इस सप्ताह भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तेज सतही हवाएं चलेंगी और गरज के साथ छिटपुट से हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का तापमान जहां 35 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, वहीं रात का 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। खड़ी फसलों के गिरने और जल भराव से बचने के लिए किसान गरमा फसलों और सब्जियों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें। यह जानकारी वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को अब धान की खेती के लिए बिचड़े की तैयारी शुरू करना चाहिए। साथ ही खरीफ दलहन- तेलहन की बुआई भी किसान शुरू करें। उन्होंने बताया कि खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रित करने के साथ यूरिया का व्यवहार करें। अगर संभव हो तो सब्जी की नर्सरी...