गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, हिटी। अबकी साल धान की अच्छी फसल को देखते हुए दो लाख क्विंटल धान खरीददारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसके विरूद्ध अब तक किसानों से एक लाख 96 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीददारी हो चुकी है। धान खरीद में जिला का लक्ष्य पूरा होने के बाद धान की खरीदारी बंद कर दी गई थी। खरीद किए गए धान का उठाव नहीं होने के कारण अभी भी कई गोदाम भरे पड़े हैं। अब जिले को फिर से एक लाख क्विंटल धान की खरीददारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का भुगतान भी बाधित है। डीएसओ ने बताया कि किसानों से धान की खरीददारी के लिए कुल 52 धान क्रय केंद्र खोले गये है। उनमें 44 पैक्स, तीन लैंपस और पांच व्यापार मंडल (एफपीओ) के जरिए किसानों से धान की खरीदारी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले के लिए तीन मिलरों को टैग किया गया है। मिलरों की ओर ...