श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- गिरंटबाजार। जिम्मेदार हुक्मरानों की अनदेखी व विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। किसानों से धान की खरीद के लिए केन्द्र तो बनाए गए हैं। लेकिन क्रय केन्द्रों से धान की उठान न होने से गोदाम फुल है और धान खरीद प्रभावित है। विकास क्षेत्र जमुनहा में साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ठप होने की कगार पर है। मिल मालिकों की मनमानी व जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी समर्थन मूल्य योजना पर भारी पड़ रही है। धान क्रय केन्द्र लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में अब तक दो हजार कुंतल धान की खरीद किसानों से की गई है। इसमें से 1200 कुंतल धान का उठान कर मिल पहुंच चुका है। लेकिन करीब 800 कुंतल धान की उठान नहीं हुई है। इससे केन्द्र का गोदाम फुल है। जिसके चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.