आरा, नवम्बर 28 -- -नारायणपुर थाना क्षेत्र के नाराय णपुर मौजा की शुक्रवार सुबह की घटना -दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नारायणपुर मौजा में शुक्रवार की सुबह धान काटने के विवाद में किसान पर फायरिंग की गयी। हालांकि उसमें किसान बाल-बाल बच गये। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों के आते देख फायरिंग करने वाले भाग खड़े हुए। इस मामले में गड़हनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरा गांव निवासी किसान नीतीश कुमार के बयान पर नारायणपुर गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नारायणपुर गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह और राजू सिंह को नामजद आरोपित किया गया है। नीतीश कुमार की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार की सुबह वे नारायणपुर मौजा स्थित अपने खेत में धान क...