बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-07 की लीड रिपोर्ट के आलोक में पैक्स व व्यापारमंडल द्वारा धान खरीदारी का लक्ष्य घटाए जाने से किसान परेशान धान उत्पादन की प्रखंड से कृषि विभाग ने भेजी गलत रिपोर्ट, खरीददारी के लिए पैक्सों में घटा लक्ष्य इंफो 50 फीसदी कम भेजी गई उत्पादन की रिपोर्ट फोटो :-22, कैप्सन:- भदार गांव में रखा धान नावानगर, एक संवाददाता। धान की खरीद के लिए पैक्सों व व्यापार मंडल के हाथ खड़े कर देने से प्रखंड के किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि प्रखंड के अधिकांश गांवों के खलिहानों में धान की ढेर अभी भी लगा हुआ है। अब तो किसानों को धान के खरीददार नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके चलते किसानों के सामने विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। छोटे व जरूरतमंद किसान औने -पौने दाम में बिचौलियों को धान बेच रहे हैं। पर बड़े किसान अभी भी सरकारी रेट ...