हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- हाजीपुर । निज संवाददाता बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों से धान की अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का पैक्सों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही समय सीमा के अंदर लक्ष्य हासिल करने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर पूर्ण रूप से करने का सख्त निर्देश दिया। बुधवार को हाजीपुर परिसदन के सभगार में मंत्री सहकारिता विभाग ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री ने समितियों, विशेषकर पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियां) के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार, किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृद्ध पर विचार विमर्श किया। जिले के 318 किसानों से 2068.283 एमटी धान की हुई अधिप्राप्ति। बैठक के दौरान जिले में धान...