कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति का कार्य लगातार प्रगति पर है। जिले को निर्धारित एक लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 32 पैक्सों के माध्यम से कुल 37,804 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक 883 किसानों से धान की खरीद की गई है। इनमें से 668 किसानों को Rs.2,450 प्रति क्विंटल की दर से लगभग सात करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। शेष किसानों का भुगतान भी प्रक्रियाधीन है। धान अधिप्राप्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कोडरमा जिला पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.