गुमला, जनवरी 16 -- गुमला, संवाददाता। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे अधिक प्रभावी,पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने सभी लैम्पस के अध्यक्ष और सचिव को धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने व अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के ऑनलाइन निबंधन को प्राथमिकता दी जाए और पीसीएसएपी पोर्टल पर सर्वे कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। साथ ही लैम्पस परिसरों में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने का भी निर्देश दिया गया।डीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान अधिप्राप्ति...