बक्सर, जनवरी 30 -- बक्सर। सरकार के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति का कार्य चल रहा है। किसान अपनी उपज पैक्स में बेच रहे है। इस कार्य में कई तरह की अड़चने आ रही है। इन समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी की नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अपर मुख्य सचिव एन श्रवण कुमार से मिला। उन समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिससे इन समस्याओं को निदान किया जा सके। अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि किसानों से धान अधिप्राप्ति में हो रही परेशानी व समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाऐगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भारत भूषण सिंह, आशीष राय, शशि यादव, विष्णु कान्त प्रियदर्शी शिवकुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.