पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के धान अधिप्राप्ति संचालकों ने सोमवार को पलामू के उपायुक्त को पत्र लिखकर धान उठाव कराने की मांग की है। गोदाम से धान उठाव नहीं होने से धान की नमी कम होने लगा है। इससे संचालकों और किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। चूहे भी धान बर्बाद कर रहे हैं। पत्र में संचालकों ने उल्लेख किया है कि पलामू जिला में 15 दिसंबर 2024 से धान अधिप्राप्ति का कार्य चल रहा है। जिले के सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद हो रहा है। लेकिन धान की उठाव नहीं होने के कारण धान से गोदाम भरा हुआ है। लगातार तापमान बढ़ने के कारण धान सूख रहा है। धान सूखने के कारण वजन लगातार कम हो रहा है। संकल्प के अनुसार 17 फीसदी नमी तक किसान से धान खरीदने का प्रावधान है। लेकिन गर्मी के कारण वर्तमान में धान की नमी 13-14...