मधेपुरा, दिसम्बर 4 -- कुमारखंड, निज संवाददाता।पैक्स व व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति शुरू हो गयी है। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा पैक्स और व्यापार मंडल के लिए लक्ष्य निर्धारण किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मुखिया ने विभागीय अधिकारी से व्यापार मंडल को धान अधिप्राप्ति करने के लिए लक्ष्य निर्धारण करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि अभी तक लक्ष्य निर्धारण नहीं होने से धान अधिप्राप्ति में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में व्यापार मंडल को लगभग पांच हजार क्विंटल धान खरीद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाने और कम से कम व्यापार मंडल को 25 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पैक्स में केवल उसी क्षेत्र के किसान धान...