गोंडा, फरवरी 4 -- अलावल देवरिया। नगर पंचायत धानेपुर के अम्बेडकर नगर में बुधवार को राजस्व विभाग व नगर पंचायत अधिकारियों के नेतृत्व में बुलडोजर लगाकर अवैध अधिकरण को हटा दिया गया। ईओ रागिनी वर्मा ने बताया कि कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए काफी समय से धन आवंटित हो गया था लेकिन जमीन नहीं उपलब्ध हो पा रही थी। बुधवार को नायब तहसीलदार सदर मनीष कुमार, लेखपाल हितेश तिवारी के देखरेख में बुलडोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। अब कन्हा गोशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...