गोंडा, फरवरी 6 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर के अम्बेडकर नगर मुहल्ले में गुरुवार को विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष उमादेवी के साथ इनडोर स्टेडियम व अम्बेडकर पार्क बनाने के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर आसपास के युवा व अन्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व विधायक के इस पहल का ज़ोरदार स्वागत किया । विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने धानेपुर के अम्बेडकर नगर वार्ड में एक करोड़ 38 लाख की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जितना जरूरी शिक्षा है उतना ही जरूरी खेल भी है। खेलने से मन और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है, खेल-खेल में प्रतिस्पर्...