चंदौली, मार्च 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर ब्लॉक परिसर में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को होली की शुभकामना दी। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिस प्रकार होली का त्योहार रंगों के मिलन व प्रेम का संदेश देता है। हमें आपस में मिलकर रंगों का त्योहार भेदभाव को हटाकर सबके साथ मिलकर मनाना चाहिए। होली आपसी समरसता का प्रतीक है। होली के त्योहार में सभी को आपस में मिलकर जुल कर रहने की जरूरत है। सबको रंगो के हिसाब से समरसता बढ़ाने से होली त्योहार का प्रेम को बढ़ाने का काम करता है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नीति से प्रभावित होकर संकठा राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने ज्वाइन किया। अंत में गीत संगीत के साथ भोजन की व्यवस्था भी किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.