चंदौली, दिसम्बर 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के चेनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने जमीन कारोबारी 52 वर्षीय राजेश यादव फौजी को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें चंदौली जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक धानापुर थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव निवासी था। धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकनामपुर गांव निवासी राजेश यादव फौजी लंबे समय से बिहार के चेनारी में जमीन का कारोबार कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें चंदौली जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.