चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के धातकीडीह और चेलाबेड़ा में एक ही जगहों पर 20 एकड़ में लगी सरसों की हरी-भरी फसल खेतों में लहलहा रही है। सरसों की फसल की हरियाली सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सरसों की खेती करने वाले किसानों की मेहनत रंग ला रही है। सरसो की पैदावार अच्छा होने से उसमें अब फल आने लगे हैं। 20 से 25 दिनों में सरसों की फसल पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, इसके बाद उसकी कटाई शुरु हो जाएगी। बतातें चलें कि इस क्षेत्र के किसानों को सरसों की खेती में सिंचाई में राशि खर्च नहीं करना पड़ता है। शहर से निकलने वाला नाला का पानी से ही किसान सिंचाई कर सरसों की अच्छी खेत तैयार कर दिए हैं। इससे किसानों के सिंचाई के पैसों की भी बचत हो गई। साथ ही सरसों की कटाई के बाद किसानों की अच्छी आमदनी भी होगा।इस संबंध में प्रभारी कृषि पदाधिकार...