देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में उन्हें अधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। बता दें कि इससे पहले यह जिम्मेदारी मथुरा दत्त जोशी संभाल रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। अब इस महत्वपूर्ण पद पर धस्माना को जिम्मेदारी सौंपी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.