नई दिल्ली, जनवरी 19 -- दक्षिण भारत में पीढ़ियों से केले के पत्ते पर भोजन परोसने की परंपरा चली आ रही है। जो सिर्फ संस्कृति का एक सुंदर हिस्सा भर नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की गहरी वैज्ञानिक समझ का प्रमाण भी है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग इसे सिर्फ दक्षिण भारतीय परंपरा या शादियों के रिवाज से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में इस 'नेचुरल डिस्पोजेबल' प्लेट में रखा हर निवाला आपकी सेहत और पाचन से सीधा संबंध रखता है। जब गर्म खाना इन पत्तों के संपर्क में आता है, तो वे अपनी सतह पर मौजूद उन अदृश्य पोषक तत्वों और खुशबू को छोड़ते हैं, जो न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि पेट की कई समस्याओं के लिए भी प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। केले के पत्तों पर खाना खाने के इन्हीं फायदों को जानने के लिए हमने बात की फोर्टिस अस्पताल (फरीदाबाद) के फि...