जमशेदपुर, फरवरी 3 -- सद्भावना मंच जमशेदपुर की ओर से माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टूपुर में रविवार को सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के जानकारों ने धर्म में मानवता की अवधारणा पर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली से पहुंचे प्रोफेसर मो. सलीम इंजीनियर ने कहा कि धर्म हमें इंसानियत, भाईचारा और दूसरों की इज्जत करना सिखाता है। किसी भी धर्म में बांटने की नहीं, जोड़ने की बात होती है। हमारा देश एक गुलदस्ते की तरह है, जहां रंग-बिरंगे फूल एक साथ खिलते हैं और यही हमारी खूबी भी है। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार वर्मा के अलावा फादर जयराज, सुनील विमल, जफर इमाम, सुरेश सिंह बेसरा, हरविंदर सिंह, मंथन, चंद्रकांत जकटिया, डॉ. आरके सिंह, फादर टूर्लि, शाहिद अख्तर आदि ने अपने विचार साझा किये। वक्ताओं ने बताया आज केवल इंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.