गोरखपुर, मई 5 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। बिना किसी स्वार्थ या फल की इच्छा के योग्य व्यक्ति, समय और स्थान पर दान देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है। हम अपने कामनाओं पर विजय प्राप्त कर के ही जीवन को सफल बना सकते हैं। ये बातें उपनगर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ रामामऊ मंदिर पंहुचे प्रमुख सचिव समाज व सैनिक कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार एल वेंकटेश्वर लू ने कहीं। वे गोरखपुर में एक कार्यक्रम से लखनऊ लौटते वक्त विशेष आमंत्रण पर सिद्ध पीठ रामामऊ पंहुचे थे। उन्होंने मंदिर में जाकर दर्शन करने के साथ मंदिर प्राचीन स्थापत्य निर्माण कला को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कामना से व्यक्ति विचलित होता है जब कि धर्म को धारण करने से आनंद को प्राप्त करता है। धर्म से विमुख मानव पथभ्रष्ट हो जाता है। इसलिए हमें धर्म का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भारत की वैदिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.