अररिया, जनवरी 29 -- सुन्दरनाथ धाम की विशेषता जान रही देश दुनिया: सांसद नरक निवारण चतुर्दशी के मौके पर पूजा करने सुन्दरनाथ धाम पहुंचे भाजपा नेता अररिया, निज संवाददाता नरक निवारण चतुर्दशी के मौके पर मंगलवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने सुन्दरनाथ धाम भाजपा नेता पहुंचे। भाजपा बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, सिकटी विधायक विजय मंडल, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।इस दौरान सभी ने बाबा सुन्दरनाथ की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। हाल ही में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुन्दरनाथ धाम क...