बहराइच, जुलाई 4 -- बहराइच। आधुनिक भारत को समृद्धिशाली बनाने में युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की शुक्रवार को पुण्यतिथि मनायी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि धर्म व संस्कृति के वे पक्षधर रहे। युवा उनके जीवन केा आत्मसात कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयत्न करें। शहर के सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने के लिए स्वामी विवेकानंद की भूरि भूरि प्रशंसा की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान दार्शनिक और ओजस्वी संत थे। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में उनके प्रतिभाशाली उदबोधन ने उन्हें विश्व प्रसिद्ध बनाया,वे रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे और वेदान्त दर्शन के प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.