रुद्रपुर, जनवरी 13 -- किच्छा, संवाददाता। संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ही सत्य है, समस्त संसार मिथ्या है। परमात्मा को प्राप्त सतपुरुष में दिखने वाले गुण भी सत है। ऐसे सतपुरुषों के विचार ही सत्संग है। मंगलवार को श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज के स्वागत में शोभायात्रा ढोल, बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भक्तगणों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि साधु, भक्त या महात्मा बनकर लोगों को धोखा देने वाले लोग अपना जीवन पापमय बनाते हैं। सभी अपने अपने कर्तव्यों का पालन करें। इससे अधिकार प्राप्ति की लड़ाई समाप्त हो जाएगी। धर्म व परमात्मा की शरण ग्रहण करें। यहां विनोद शर्मा, संजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश दुआ, नितिन शर्मा, नितिन फुटेला, रवि शर्मा, प्रवीण, अमन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.