बरेली, अप्रैल 26 -- छात्राओं से छेड़खानी कर रहे धर्म विशेष के दबंगों का टेंपो चालक ने विरोध किया। इसके बाद दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर टेंपो चालक को पीटा। टेंपो चालक ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फरीदपुर के सहोडा कला गांव के कृष्णकांत मिश्रा भुता रोड के फैजनगर तक टेंपो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डीएलएड की छात्राएं फरीदपुर की डायट से उनके टेंपो में बैठकर फैजनगर की ओर जा रही थीं। कुछ दूर चलने के बाद धर्म विशेष के पांच दबंगों ने टेंपो को आगे से घेर लिया। जबरन छात्राओं के बीच बैठकर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं की चीख पुकार पर टेंपो चालक ने विरोध करते हुए दबंगों को टेंपो से उतार दिया। आरोप है कि दबंगों ने अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया और टेंपो चालक को पकड़कर जमकर पीटा। छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.