बरेली, जुलाई 22 -- फोन पर बात करने दौरान दोनों में हुई थी जान पहचान गर्भपात कराया, जबरन खिलाने का भी लगाया आरोप बहेड़ी, संवाददाता। धर्म बदलकर कलकत्ता की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। उसे मांस खिलाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार में झोक दिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कलकत्ता की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उत्तराखंड के रूद्रपुर में काम करती थी। इस दौरान गांव मंडनपुर शुमाली के रहनेवाले युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवक ने अपने आप को हिंदू बताया। जिसके बाद उससे फोन पर बात होने लगी। युवक ने उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया और साथ में रखने लगा। जब युव...