सिमडेगा, जून 11 -- बोलबा, प्रतिनिधि। समसेरा पारिश परिसर स्थित पल्ली पुरोहित के आवास में डकैती की घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 09/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात पांच नकाबपोश अपराधियों ने तीन धर्म पुरोहित फा इग्नासियुस टोप्पो, फा अगुस्टिन डुंगडुंग और फा रोशन सोरेंग के साथ मारपीट करते हुए लगभग छह लाख रुपए की डकैती कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इधर पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.