प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटुलिया सांड़देई गांव में मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला का धर्म परिवर्तन कराकर उसे शेरखान बनाने में एक आरोपी के जेल जाने के बाद मामला मैनेज करने का प्रयास तेज हो गया है। आरोपी के परिजन संतोष के भांजे को मध्य प्रदेश से ले आए। यहां उससे आरोपों को गलत बताने का दिलाने, पीड़ित को उसके सुपुर्दगी में दिए जाने का प्रयास करने लगे। मध्यप्रदेश के सागर पथरिया हाट में रहने वाले जेठवारा सांड़देई निवासी बदरूदजमा एक दशक पहले वहां के रहने वाले संतोष शुक्ला को अपने घर ले आया था। यहां मस्जिद के मौलाना से कलमा पढ़वाकर उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए उसका नाम शेरखान पुत्र उमर खान रख दिया। संतोष के प्रताड़ना बढ़ी तो वह भाग निकाला था। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बदरुज्जमां, नईम, कल्लू, दाउदन...