प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के लबेदा गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस से आयोजक अभद्रता करने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। लबेदा गांव के एक व्यक्ति के घर रविवार को विशेष समुदाय के कुछ लोग पहुंचे। वहां पर गांव के बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षम सिंह योगी ने पुलिस को वहां धर्मपरिवर्तन की सूचना दी। एसआई संतोष पासवान, रोहित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय वहां प्रार्थना सभा चल रही थी। ग्रामीणों के साथ अन्य लोगों का आरोप था कि प्रार्थना सभा के नाम पर कुछ लोग यहां पर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस पूछताछ करने लगी तो माहौल बिगड़ गया। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.