महाराजगंज, मार्च 16 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज में शनिवार को कुछ लोग हिन्दू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों का न्यायालय चालान कर दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पनियरा के कार्यकर्ता को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये। वहां धर्म परिवर्तन कराने के मामले को देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार करके मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...