बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। एक युवती को धर्म परिवर्तन की नीयत से भगाने के आरोपी दुबौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती को इसी मकसद से आरोपी अपने साथ गुजरात भगा ले गया था। बेटी की खोजबीन में जुटे परिजन उसे तलाशते गुजरात जा पहुंचे। यहां उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बेटी को साथ लेकर गांव चले आए। प्रकरण में दुबौलिया पुलिस ने आरोपी चांद मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। उसे टीम ने शनिवार को दुबौलिया थानाक्षेत्र के ऊंजी बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...