पीलीभीत, मार्च 1 -- लखीमपुर खीरी जिले के गोला क़स्बे की एक कालोनी की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसमें कहा गया था कि एक साल पहले उसके पास सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव गोरा निवासी माजिद ने धर्म छिपाकर नए नंबर से काल कर अपना नाम राज बताया था। युवक पहली बार मिलने उससे गोला पहुंचा था। दोनों ने मंदिर में जाकर दर्शन किए थे। शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। युवक दिसम्बर 2024 के प्रथम सप्ताह में युवती को शादी करने के लिए अपने घर लाया था। आरोप है घर में मौलाना एवं बिशेष समुदाय के लोगों को बैठे देख निकाह करने से इन्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.