कटिहार, नवम्बर 21 -- कटिहार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार धर्म जागरण प्रमुख संत रविदास के कटिहार आगमन पर महाकाल सेना द्वारा शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। संत रविदास ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म जागरण हेतु पंचायत स्तर पर धर्म रक्षा समिति का गठन कर संगठित होकर कार्य करना होगा। संस्कृति, धर्म,और राष्ट्र के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना होगा। महाकाल सेना के शिवानंद उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि संत रविदास इस समय प्रवास पर हैं। उन्होंने सदस्यों को ऊर्जावान करने हेतु प्रेरित किया। मौके पर अज्जू मुंडा, संजय खरवार, संजीत कुमार, संतोष गुप्ता, सिकंदर कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.