अमरोहा, फरवरी 5 -- धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। बीते एक वर्ष से आरोपी युवक पीड़िता युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के फोन पर स्नेप चैट के जरिए एक साल पूर्व किसी युवक का मैसेज आया था। जबाव नहीं देने पर युवक ने उसे कई बार मैसेज किया व फिर एक बार मिलने की बात कही। युवती ने उसके बारे में जानकारी की। आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाते हुए खुद को हिन्दू बताया व युवती को शादी करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 22 मार्च को युवती युवक से मिलने चली गई। युवक ने युवती को अपनी कार में बैठाया व पक्का पुल की ओर ले गया। वहां आर...