रामपुर, जून 21 -- न केवल देश, बल्कि आज पूरी दुनिया में लोग खुद को निरोग रखने के लिए योग कर रहे हैं। कई मुस्लिम देशों ने भी योग को अपनाया है। चाहे हिन्दु हो या मुस्लिम, हर कोई इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखने के लिए योग कर रहा है। अब हर जगह सुबह-सुबह योग की पाठशाला लगती है, जहां सभी कौम और मिल्लत के लोग एक साथ योग करते हैं। योग को किसी एक धर्म विशेष से जोड़कर देखना गलत है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। स्वस्थ रहने के लिए हर धर्म के लोग मिलकर योग कर रहे हैं। यह साबित हो चुका है कि योग करने से इंसान अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है, लेकिन योग के नाम पर सियासत नहीं होनी चाहिए। आप जबरदस्ती किसी को योग करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। जिसकी इच्छा है वह करे, जिसकी नहीं है वह न करे। दुनिया ने आज योग को पहचाना है और अंतरराष्ट्रीय योग दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.