एटा, अप्रैल 8 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर में सात दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को शुरू हुई बौद्ध कथा का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री राजवीर सिंह ने किया। बोधकथा शुभारंभ पर पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिवेश में धर्म को बचाए रखने के लिए हम सभी को गंभीर प्रयास करने होंगे। क्योंकि मौजूदा समय में टीवी और मोबाइल ने धर्म को खत्म करने के लिए एक अभियान छेड़ा हुआ है। इससे हर संभव तरीके से बचने एवं धर्म को बचाए रखने के लिए हम सबको संगठित होना पड़ेगा। ओमपाल सिंह प्रधान, इंदल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, जयवीर सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार सहित सैकड़ो धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.